अनुराग ठाकुर की नाबाद शतकीय पारी से लोक सभा एकादश ने राज्य सभा एकादश को ‘टीबी मुक्त भारत जागरूकता क्रिकेट मैच’ में 73 रनों से हराया -
Union Minister of State for Youth Affairs & Sports Raksha Khadse Reviews Sports and Youth Development Initiatives with Meghalaya Government. Raksha Khadse Visits SAI NEHU Shillong; Interacts with Athletes and Coaches, Reviews Sports Infrastructure. NRAI President Kalikesh Narayan Singh Deo leads fraternity in mourning the demise of legendary Shooter and Sports Administrator Raja Randhir Singh. Raksha Khadse Undertakes District Review in East Garo Hills; Says, Poorvottar Sampark Setu is Strengthening Centre’s Engagement with North East. From India’s Ancient Wisdom to a Global Sporting Platform, Yoga Is Becoming the World’s Shared Strength: Dr. Mansukh Mandaviya. India Unveils First-Ever World Yogasana Championship 2026; Dr Mansukh Mandaviya Launches Historic Global Sporting Movement in New Delhi. Raksha Khadse Reviews Progress of National Sports University Campus and Interacts with Athletes in Imphal. तनुज पंवार के शतक से यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के सेमीफाइनल में। Harshit Sethi and Harsh Tyagi help Noida Wonders register victory in the 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Prize Money Cricket Tournament. Government Notifies National Sports Governance Board Rules and National Sports Tribunal Rules, 2026. National Sports Board to oversee recognition and governance standards of National Sports Bodies National Sports Tribunal to ensure speedy, independent and cost-effective resolution of sports disputes. Delhi education minister Ashish Sood leads Commonwealth Day celebrations at 75th edition of Fit India Sundays on Cycle. Raksha Khadse Leads Commonwealth Games 2030 Celebration at IIT Guwahati During Special 75th Edition of Fit India Sundays on Cycle. Raksha Khadse Visits Khelo India State Centre of Excellence (KISCE) Assam and High Performance Centre; Interacts with Athletes and Reviews Sports Science Facilities. Historic Move by Rohan Jaitley-Led DDCA: No Complimentary Passes For Apex Council Members. Each member of DDCA will receive 2 complimentary tickets for Gate No. 17-18, along with buffet lunch. Sporting Club Enters 41st All India Laxman Das Chhabra Memorial Cricket Tournament Final. Yash Bhatia Shines as Bal Bhavan Dwarka beat Delhi Cricket Hub in 49th All India Lala Raghubir Singh Hot Weather Cricket Tournament.

अनुराग ठाकुर की नाबाद शतकीय पारी से लोक सभा एकादश ने राज्य सभा एकादश को ‘टीबी मुक्त भारत जागरूकता क्रिकेट मैच’ में 73 रनों से हराया

Share us on
2,394 Views

अनुराग ठाकुर शतकीय पारी के दौरान शॉट मारते हुए।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का सांसदों से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान को ‘जन-आंदोलन’ बनाने का आग्रह

राकेश थपलियाल

नई दिल्ली। देश के पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (65 गेंदों में 111 रन) की नाबाद शतकीय पारी, चंद्रखेशर आजाद (54) और दीपेंद्र हुड्डा (3 विकेट) के शानदार प्रदर्शन की मदद से टीबी की बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सांसदों के बीच खेले गए दोस्ताना क्रिकेट मैच में लोक सभा अध्यक्ष एकादश ने राज्य सभा अध्यक्ष एकादश को 73 रनों से हरा दिया।

ओम बिड़ला बल्लेबाजी करते हुए।

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला ने मैच का शुभारंभ किया। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष एकादश की कप्तानी की, जबकि केंद्रीय मंत्री कीरेन रीजीजू  ने राज्य सभा अध्यक्ष एकादश की अगुआई की। इस मैत्रीपूर्ण आयोजन को ‘टीबी मुक्त भारत जागरूकता क्रिकेट मैच’ नाम दिया गया है।

विजेता लोक सभा की टीम।

लोक सभा अध्यक्ष एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 251 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में राज्यसभा एकादश 178 रन ही बना सकी।

राज्य सभा  की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली। उन्हें कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आउट किया। उनके अलावा, कप्तान कीरेन रीजीजू  सिर्फ एक ही रन बना सके। एन डांगी ने 28 रन बनाए, के सुधाकर ने 27 रनों की पारी खेली।

टीम राज्यसभा  टारगेट को हासिल नहीं कर सकी और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेटों पर 178 रन ही बना सकी। इस तरह से लोक सभा  टीम ने 73 रनों से यह मैच जीत लिया। लोकसभा के बॉलर निशिकांत दुबे ने भी बॉलिंग की और दो विकेट चटकाए।

अनुराग सिंह ठाकुर को 111 रन की नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दीपेंद्र हुड्डा को बेस्ट बॉलर ऑफ मैच का अवॉर्ड दिया गया।

राज्य सभा की टीम।

लोक सभा  की ओर से मनोज तिवारी ने छह गेंदों में 13 रन बनाए। दीपेंद्र हुड्डा ने छह रन बनाए, चंद्रखेशर आजाद ने 54 रनों की पारी खेली। अनुराग ठाकुर 65 गेंदों में 111 रन पर नाबाद रहे। वहीं, राज्य सभा की ओर से कीरेन रीजीजू ने चार ओवरों में 57 रन देते हुए एक विकेट झटका। सौमित्र खान ने दो ओवरों में 20 रन देकर एक विकेट लिया। रवि किशन ने एक ओवर में 17 रन देते हुए एक भी विकेट नहीं लिया। कमलेश पासवान ने तीन ओवरों में 26 रन देते हुए तीन विकेट झटके। इसके अलावा, राघव चड्ढा ने भी एक ओवर बॉलिंग की, लेकिन एक भी विकेट नहीं मिल सका।

जन ​​प्रतिनिधियों को भारत को 2025 तक टीबी मुक्त सुनिश्चित करने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से काम करना चाहिए:  ओम बिड़ला

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला ने ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संसद सदस्यों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते हुए संसद सदस्यों से आग्रह किया कि वे ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान को ‘जन-आंदोलन’ बनाएं और भारत को 2025 तक क्षय रोग (टीबी) से मुक्त बनाने के लिए आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करें।

नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में  श्री बिड़ला ने कहा कि व्यापक जागरूकता और जन भागीदारी तपेदिक (टीबी) और नशीली दवाओं की लत से हमारी लड़ाई में सफलता की कुंजी है।

लोकसभा अध्यक्ष ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए टीबी और नशीली दवाओं की लत के उन्मूलन की आवश्यकता और ‘स्वस्थ प्रतिस्पर्धा’ की भावना पैदा पर बल दिया, जहां सभी संसदीय क्षेत्र टीबी मुक्त बनने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिससे टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त होगा।

श्री बिड़ला ने टीबी से लड़ाई में निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों से बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से सामाजिक कार्यक्रमों और सरकारी पहलों में योगदान देने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से बीमारी की रोकथाम और बीमारी के बाद की देखभाल में अपने अनुभव का लाभ उठाने के लिए कहा।

श्री बिड़ला ने कहा कि क्षय रोग (टीबी) ऐसी बीमारी है जो लोगों, विशेषकर गरीबों के लिए महत्वपूर्ण चुनौतियाँ और कठिनाइयाँ प्रस्तुत करती है। उन्होंने इन चुनौतियों से पार पाने के लिए राष्ट्रीय संकल्प की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 2030 तक टीबी को खत्म करने का वैश्विक लक्ष्य रखा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के तहत, भारत ने 2025 तक टीबी को खत्म करने का अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। श्री बिड़ला ने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी संसद सदस्यों का सहयोग महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे संसद में भारत के 1.4 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्प के साथ काम करने का आग्रह किया कि भारत 2025 तक टीबी मुक्त हो जाएगा।

यह देखते हुए कि टीबी को खत्म करने की पहल संसद ने की है, और इसे आगे ले जाना सांसदों की जिम्मेदारी है, श्री बिड़ला ने कहा कि पंचायत से संसद तक, भारत की लोकतांत्रिक संरचना में शामिल सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को यह लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करना चाहिए।

20 ओवर का मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच भारत को टीबी और नशीली दवाओं की लत से मुक्त बनाने के लिए जागरूकता पैदा करने केउद्देश्य से पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर की पहल थी।

भारत में टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी आई है: अनुराग ठाकुर

लोक सभा अध्यक्ष एकादश के कप्तान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने जीत के बाद कहा “प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य दिया है, जबकि वैश्विक लक्ष्य 2030 है। अगर आप 2015 से अब तक देखें तो भारत में टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी आई है। नए मामलों में 18 प्रतिशत की कमी आई है। वैश्विक स्तर पर यह संख्या करीब 8 प्रतिशत है। इसका मतलब है कि भारत बाकी दुनिया से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इसका इलाज है। सरकार मुफ्त दवाइयां देती है और इसके लिए 1000 रुपये देती है।

हमारा मंत्र ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ है: रीजीजू

केंद्रीय मंत्री कीरेन रीजीजू ने कहा, “हमारे कई सांसद साथी यहां आए हैं। फिटनेस के मंत्र के साथ…यह आयोजन लोगों को खेलों के माध्यम से जोश से भरने के लिए किया गया है। मेरा मानना ​​है कि हर कोई ऊर्जा के साथ खेलेगा। हमारा मंत्र ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ है।” उन्होंने कहा, “फिटनेस के बिना आप देश की सेवा नहीं कर सकते। आपको मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.