गोल्डन हॉक्स क्लब ने सुपर ओवर में अजमल खान क्लब को दी मात -

गोल्डन हॉक्स क्लब ने सुपर ओवर में अजमल खान क्लब को दी मात

Share us on
193 Views

 

खेल टुडे ब्यूरो

नोएडा। कुणाल शर्मा 4/48 की उम्दा गेंदबाजी  और 35 रन की दमदार बल्लेबाजी व प्रणव पंत 2/27 और 18 रन व ध्रुव कुमार चुंबक 2/33 की फिरकी गेंदबाजी के चलते दूसरे राधेश्याम शर्मा इनविटेशनल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में गोल्डन हॉक्स क्लब और अजमल खान क्लब के बीच मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ। अजमल खान क्लब ने पहले खेलते हुए 171/10 का स्कोर किया। शुभम शर्मा ने 75 रनो की पारी खेली।

गोल्डन हॉक्स क्लब के बल्लेबाज रनो का पीछा करते हुए 171/10 पर 37,4 ओवर पर तेजेंदर 3/25, राहुल भारद्वाज 2/06 की फिरकी गेंदबाजी में सिमट गई मैच टाई रहा ।

सुपर ओवर में गोल्डन हॉक्स क्लब ने 17/1 का स्कोर बनाया मोनू शुक्ला 17 रन नाबाद रहे।

अजमल खान क्लब ने 11/2 0.4 ओवर पर सिमट गई। ओर गोल्डन हॉक्स क्लब सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.