59वीं दिल्ली राज्य जूनियर और सब जूनियर तैराकी में युवराज, रावत, रक्षित, अमीरा, विराट, मारिया, वंशिका और ध्रुव ने स्वर्ण जीते -

59वीं दिल्ली राज्य जूनियर और सब जूनियर तैराकी में युवराज, रावत, रक्षित, अमीरा, विराट, मारिया, वंशिका और ध्रुव ने स्वर्ण जीते

Share us on
187 Views

तालकटोरा स्विमिंग पूल में चैंपियनशिप का उद्घाटन एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष सीताराम साहू, सदस्य विजय कुमार एवं पंजाब स्विमिंग एसोसिएशन के सीईओ बलराज शर्मा ने किया।

खेल टुडे ब्यूरो

नई दिल्ली। 59वीं दिल्ली राज्य जूनियर और सब जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के पहले दिन 800 मी फ्री स्टाइल अंडर -17 वर्ग में युवराज सिंह ने पहला गोल्ड मेडल 8 मिनट 54.42 का समय निकालकर अपने नाम किया। वंश ने दूसरा और धनुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह लड़कियों में आन्या रावत ने 9 मिनट 56.59 का समय निकालकर पहला स्थान पाया। तितिक्षा रावत ने दूसरा और प्राकृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

तालकटोरा स्विमिंग पूल में चैंपियनशिप का उद्घाटन एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष सीताराम  साहू, सदस्य विजय कुमार एवं पंजाब स्विमिंग एसोसिएशन के सीईओ बलराज शर्मा ने किया। चैंपियनशिप का आयोजन  7 जूलाई तक चलेगा।

अंडर -14 लड़कों में रक्षित टोकस ने 9 मिनट 48.55 का समय निकालकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि विशु मौर्य ने दूसरा और मानव लाकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में अमीरा सिंगल ने 10 मिनट 55.47 का समय निकालकर पहला स्थान पाया। यादवी नेगी ने दूसरा और प्रांजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


लड़कों के अंडर -12 वर्ग में 400 मीटर फ्री स्टाइल में विराट ने पहला, नियमित ने दूसरा और तेजस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों में मारिया ने पहला स्नेहा ने दूसरा और रमैया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के अंडर- 17 वर्ग में 200 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में ध्रुव ने पहला, वीर चावला ने दूसरा और तनुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के अंडर-14 वर्ग के ब्रेस्ट स्ट्रोक में रक्षित ने पहला, ज्ञान जैन ने दूसरा, परंजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के अंडर -17 वर्ग के 200 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में वंशिका ने पहला, श्रेया ने दूसरा और शीरजा अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर पूर्व इंटरनेशनल तैराक मीनाक्षी पाहुजा और कोच व प्रशासक स्टेडियम के प्रशासक संजय बिष्ट और सुरक्षा का इंतजाम देख रहे उमेश तिवारी ने खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.